#jkexpresstv #reasi #JammuKashmir

अगर आप वाहन चलाते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ARTO रियासी नासिर ए खान (JKAS) के निर्देशों के तहत मोटर वाहन विभाग रियासी द्वारा लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाना और आम जनता को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।


ARTO रियासी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएं।