रियासी, अरनास: एक ओर सरकार आम जनता को राहत देने और पारदर्शिता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अरनास क्षेत्र में खनन से जुड़े कार्यों में सरकारी निर्धारित रेट मात्र 7.25 पैसे होने के बावजूद आम लोगों से कथित तौर पर 10 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। आम नागरिकों का कहना है कि जब सरकार द्वारा तय रेट मौजूद हैं, तो फिर मनमानी वसूली किसके संरक्षण में हो रही है? यह स्थिति “क्या कानून सबके लिए बराबर है?” जैसे गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन रियासी और खनन विभाग से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि आम जनता को लूट से राहत मिल सके और कानून का राज स्थापित हो।
