Reasi: परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप तथा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) रियासी के कुशल मार्गदर्शन में आज मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट (MVD) रियासी की टीम द्वारा जिला रियासी के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 215 से अधिक वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 12 वाहनों के ई-चालान किए गए, जिनसे ₹1,06,500/- की जुर्माना राशि प्रस्तावित की गई है।
इसके अतिरिक्त, गंभीर प्रकृति के उल्लंघनों में संलिप्त पाए गए 01 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन हेतु अनुशंसित किया गया है।



एमवीडी रियासी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

