Reasi: जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल ने एडवोकेट संदीप सिंह लंघे और एडवोकेट सचिन सिंह सरोटिया को रियासी जिला का एग्जीक्यूटिव लीगल सेल इंचार्ज नियुक्त किया है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, अधिवक्ता साथियों एवं शुभचिंतकों ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को और मजबूत करेंगे।

नवनियुक्त इंचार्जों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे और संगठन हित में कार्य करेंगे।