
NH-144 रियासी–पौनी–शिवखोड़ी रनसू मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर डंगा टूट जाने से पिछले 5–6 महीनों से सड़क क्षतिग्रस्त अवस्था में है, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन 500 से अधिक वाहन गुजरते हैं। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना भोले बाबा शिवखोड़ी के दर्शन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। दो स्थानों पर डंगा टूटने से सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र डंगे की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।


