
रियासी: भाजपा जिला अध्यक्ष रियासी श्री रोहित दुबे ने केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना को ज्ञापन सौंपकर पर्यटकों की सुविधा के लिए कटरा से अंजी और चिनाब रेल ब्रिज तक विशेष शटल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि विश्व प्रसिद्ध चिनाब रेल ब्रिज और देश का पहला केबल-स्टेड अंजी रेल ब्रिज क्षेत्र में प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन चुके हैं। इन स्थलों तक सीधी रेल सुविधा शुरू होने से पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा मिल सकता है और स्थानीय पर्यटन एवं रोजगार को भी लाभ मिल सकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे पहले भी रियासी तथा चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज से जुड़े विशेष रेल संपर्क की मांग उठा चुके हैं।

#JKExpressTV #Reasi #RohitDubey #BJPReasi #ChenabRailBridge #AnjiBridge #Katra #Railway #Tourism #JammuKashmir
