
Reasi, 11 जनवरी 2026: जिला पुलिस रियासी ने वन विभाग रेंज कटरा के सहयोग से अवैध लकड़ी तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए करीब 07 क्विंटल खैर की अवैध लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई 10/01/2026 और 11/01/2026 की दरम्यानी रात को कटरा तहसील के मघाल क्षेत्र में की गई।
पुलिस स्टेशन कटरा को खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने महिंद्रा वाहन (JK20B-1649) से खैर लकड़ी के बिल्ले बरामद किए।

वाहन चालक की पहचान मदन लाल पुत्र मणि राम निवासी कंडयार, तहसील कटरा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वह लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।
इसके बाद आरोपी को जब्त वाहन और लकड़ी सहित पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी कटरा इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव के नेतृत्व
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी कटरा इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव के नेतृत्व में, एसडीपीओ कटरा डॉ. भीष्म दुबे, JKPS तथा एसपी कटरा श्री विपन चंद्रन, JKPS की निगरानी में की गई।
इस मौके पर एसएसपी रियासी श्री परमवीर सिंह, JKPS ने कहा कि जिला पुलिस रियासी वन संपदा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

