परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर के निर्देशों तथा ARTO रियासी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07-01-26 को मोटर वाहन विभाग (MVD) रियासी की टीम द्वारा जिला रियासी के विभिन्न स्थानों पर एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

अभियान के दौरान कुल 163 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 11 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न उल्लंघनों के लिए ई-चालान किए गए। इन ई-चालानों से लगभग ₹2,04,500 की जुर्माना राशि अपेक्षित है।

इसके अलावा, 01 वाहन को सीज किया गया जबकि 01 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए अनुशंसित किया गया है। MVD रियासी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।